करंट लगाकर टॉर्चर करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार:भीलवाड़ा के दो भाई गए थे छत्तीसगढ़ के कोरबा; एडवांस मजदूरी मांगी तो दी यातनाएं

छत्तीसगढ़ में आइसक्रीम फैक्ट्री में दो मजदूर भाइयों से मारपीट, प्लास से नाखून खींचने और करंट के झटके लगाने के मामले में भीलवाड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में गुलाबपुरा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस डायरी ऑनलाइन कोरबा भेजी थी। इसके बाद कोरबा सिविल लाइन पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा। यह था मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के खपरा भट्टा इलाके में भीलवाड़ा के कानिया गांव के दो मजदूर भाइयों ने फैक्ट्री संचालक से एडवांस रुपए मांगे थे। नहीं देने पर दोनों युवकों ने काम छोड़कर गांव जाने की धमकी दी तो फैक्ट्री संचालक ने दोनों युवकों पर चोरी का आरोप लगाकर बंधक बनाकर मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर दोनों युवक भीलवाड़ा के कानिया गांव पहुंचे। पीड़ित गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के कानिया गांव निवासी अभिषेक भांबी और विनोद भांबी हैं। कुछ समय पहले एक व्यक्ति उन्हें आइसक्रीम फैक्ट्री में काम कराने के लिए कोरबा ले गया था। वेतन मांगने पर टालमटोल शुरू हुई। एडवांस मांगने पर उन्हें यातनाएं दी गई थी। कोरबा सीएसपी भूषण ने बताया- कोरबा के सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया गया है। भीलवाड़ा पुलिस भी कोरबा पहुंच रही है। थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *