अलवर में 12वीं के स्टूडेंट की करंट लगने से मौत हो गई। स्टूडेंट खेत पर पानी की मोटर स्टार्ट करने गया था। स्विच ऑन करते ही स्टार्टर में अचानक करंट आ गया और वो उसकी चपेट में आ गया। चीख सुनकर परिजन पहुंचे और निजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा विजय मंदिर थाना क्षेत्र का है। हादसे में धडीकर निवासी अजय जाटव (18) पुत्र मनीष जाटव की मौत हुई है। अजय तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता मनीष जाटव टाइल लगाने का काम करते हैं। बेटे की अचानक मौत से परिवार सदमे में है।


