इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलॉन्ग कोर्ट में राजा के भाई विपिन के शुक्रवार को बयान पुरे हुए। इस दौरान बचाव पक्ष के एडवोकेट ने क्रॉस (प्रति परीक्षण) भी किया। इस तरह विपिन की गवाही पूरी हो चुकी है। विपिन ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि सोनम सहित सभी आरोपियों के चेहरे पर अभी भी कोई शिकन नही हैं। वे नए-नए कपड़े पहने थे। ऐसा लगता है कि शिलॉन्ग में कोई उनकी मदद कर रहा है। विपिन का कहना है कि मैं जल्द ही इसकी सच्चाई सबके सामने लाना चाहता हूं। इस केस में विपिन की कुल चार बार गवाही हुई और इसके साथ ही क्रॉस भी पूरा हो गया। विपिन ने कहा अब अगर दोबारा कोर्ट बुलाएगी तो भी मैं आऊंगा। राजा को इंसाफ दिलाने के लिए जो बनेगा वह करूंगा। मुझे कोर्ट पर भरोसा है। आज भी सोनम को दिखाया गया था। उसके चेहरे न डर था और ही दुख नजर नजर आया। 22 मई को सोहरा घूमने निकले थे राजा-सोनम राजा और सोनम गुवाहाटी में एक होटल में ठहरे थे। इस होटल से कुछ ही दूरी पर दूसरे होटल में विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने भी कमरा बुक कराया था। तीनों इंदौर के रहने वाले थे। 2 जून को मिली राजा की लाश मीडिया में हनीमून पर इंदौर के कपल के लापता होने की खबरें आनी शुरू हुईं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेघालय सरकार से लापता कपल को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाने का आग्रह किया। इंदौर सांसद शंकर लालवानी शिलॉन्ग पहुंच गए। उन्होंने सरकार के अधिकारियों से बात की। सोनम का भाई गोविंद और राजा का भाई विपिन भी वहां दोनों को तलाशने पहुंचे। मेघालय पुलिस ने एक हफ्ते की मशक्कत के बाद ये डिटेक्ट कर लिया कि जिस वाइसाडोम में स्कूटी 18 मिनट खड़ी रही थी, वहां नीचे एक लाश है। बारिश के बीच सर्च ऑपरेशन चलता रहा। आखिरकार 2 जून को एक लाश मिली। विपिन ने उसकी पहचान राजा के तौर पर की। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को आशंका थी कि सोनम की लाश भी इसी तलहटी में कहीं होगी। सर्च ऑपरेशन चलता रहा। राजा की लाश मिलने के बाद 3 और 4 जून को सर्च ऑपरेशन और तेज हो गया। तभी एक खून से सनी जैकेट मिली। होटल के सीसीटीवी फुटेज में इस तरह की जैकेट सोनम को पहने देखा गया था। ये आशंका और मजबूत हो गई कि सोनम की लाश भी वहीं कहीं हो सकती है। कमरा लेते वक्त गलत जानकारी दी सोनम ने होटल में कमरा लेते वक्त रिसेप्शन पर कहा था कि हम लोग कॉलेज में एडमिशन के लिए आए हैं, कुछ दिन रुकेंगे। गुवाहाटी में राजा और सोनम जहां-जहां गए, वहां इन तीनों लड़कों की भी नजर थी। कामाख्या दर्शन के बाद राजा और सोनम 21 मई को शिलॉन्ग के लिए रवाना हो गए। यहां पहुंचने पर उन्होंने बाजार से कुछ दूरी पर बालाजी गेस्ट हाउस में एक कमरा बुक कराया। अगले दिन यानी 22 मई को शिलॉन्ग से ही किराए पर स्कूटी ली और दोनों सोहरा यानी चेरापूंजी के लिए रवाना हो गए। सोनम ने ही डिमांड की थी कि यहां स्कूटी से ही घूमेंगे। पढ़ें पूरी खबर… राजा रघुवंशी मर्डर- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सामने आई सोनम इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलॉन्ग कोर्ट में राजा के भाई विपिन के दूसरे दिन भी बयान दर्ज हुए। इन दोनों दिनों में सोनम दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विपिन के सामने आई। विपिन रघुवंशी ने बताया कि गुरुवार को बयान के दौरान सोनम के साथ ही कुछ अन्य महिलाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सामने लाया गया। कोर्ट ने सोनम को पहचानने के लिए कहा तो विपिन ने तुरंत ही सोनम की पहचान कर ली। पढ़ें पूरी खबर…


