करतारपुर की सड़कें बनाएगा निगम, सिटी में ट्यूबवेलों की मेंटनेंस भी होगी

भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम ने बजट प्रस्ताव में रेड क्रास भवन में हुई हाउस की मीटिंग के अलावा भी एजेंडे में विकास की कई योजनाएं शमिल की हैं। इसमें बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट दोबारा आरंभ करने की प्रस्ताव भी जोड़ा गया है। प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी फंड का हिस्सा है। प्रस्ताव दोबारा डाला गया है। शुक्रवार को इन्हें लेकर अफसर आगे की तैयारियां करते रहे हैं। बागबानी मंत्री मोहिंदर भगत की तरफ से भेजे प्रस्ताव के अनुसार नगर निगम 81 लाख रुपए की लागत से करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 सड़कों का निर्माण करेगा। इसके लिए विशेष 81 लाख की ग्रांट सरकार से मंजूर होगी। इस संंबंध में प्रस्ताव शामिल है। ये निगम के बजट से बाहर सरकार की अलग ग्रांट से बनेंगी। केवल बनाने का काम निगम का रहेगा। ये सड़कें करतारपुर विस क्षेत्र में बुलंदपुर पुली से श्मशानघाट तथा बुलंदपुर पुली के पास डेयरी फार्म की तरफ की है। जालंधर सिटी की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। नगर निगम ट्यूबवेलों की मेंटीनेंस के काम कराने की मंजूरी भी दे चुका है। इसके अलावा पार्कों, स्ट्रीट लाइटों व सीवरेज-पानी के काम शामिल हैं। 1. गोल्डन एवेन्यू में ट्यूबवेल लगेगा। 2. कैंट विस हलके में 52 ट्यूबवेल की मेंटीनेंस होगी। लागत 2,98,135 रुपए। 3. कैंट विस हलके में 52 अन्य ट्यूबवेल की मेंटीनेंस होगी। लागत 2,59,168 रुपए। 4. मेजर सिंह कालोनी में 38 लाख से सीवरेज बिछेगा। 5. मेजर सिंह कालोनी, दशमेश नगर, घई नगर आदि में 34 लाख से पानी की लाइन बिछेगी। 6. वेस्ट विस हलके में 4 ट्यूबवेलों के मेंटीनेंस काम होंगे। 7. निगम 12 मैसन तथा 12 हैलपरों की ठेके पर भर्ती करेगा। खर्च सालाना करीब 49.73 लाख। 8. एमपी लैड के 26.12.2023 के स्ट्रीट लाइटें फिट करने की ग्रांट को नगर निगम फंड में तबदील करने की मंजूरी दी गई है। 9. शिव नगर पार्क की 4.46 लाख से रिपेयर होगी। 10. निजातम नगर में आश्रम के पास सीसी रोड बनेगी। 11. सिटी की कालोनियों टावर एंकलेव, पंजाबी बाग, गुरु नानक नगर, रमनीक एवेन्यू, नूरपुर कालोनी में सड़कों-गलियों के काम होंगे। 12. हर गोबिंद नगर में 45 लाख से सीसी रोड बनेगी। 13. बाग बाहरियां में आंगनबाड़ी सेंटर खोला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *