करमदा में मितानिनों का किया गया सम्मान

भास्कर न्यूज | बलौदाबाजार ग्राम पंचायत करमदा में रविवार को मितानिन सम्मान समारोह का सौहार्दपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रही सभी मितानिनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मितानिनों को फल एवं शाल भेंट कर उनके समर्पण, मेहनत और सेवा भाव के प्रति आभार प्रकट किया गया। समारोह में सरपंच सरस्वती वर्मा, उप सरपंच राजकुमार ढीढी, पंचगण तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सरपंच ने संबोधन में कहा कि मितानिनें स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी कड़ी हैं, जो घर-घर पहुंचकर महिलाओं, बच्चों और आमजन को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएँ व जागरूकता उपलब्ध कराती हैं। उनका यह सतत प्रयास गांव को स्वस्थ और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भी मितानिनों के निःस्वार्थ सेवा भाव, कठिन परिस्थितियों में किए गए उनके कार्य और ग्रामीण स्वास्थ्य में उनके योगदान को सराहा। मिताननों ने आभार व्यक्त किया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *