करमेढ़ी, गोकलपुर बीट में अवैध वृक्ष कटाई, दो बीट गार्ड निलंबित

भास्कर संवाददाता| विदिशा तीन घंटे पहले रेंजर द्वारा डीएफओ के भ्रमण की पूर्व सूचना देने के बाद बीट गार्ड मुख्यालय पर नहीं मिले। इस बड़ी लापरवाही को लेकर डीएफओ हेमेंद्र यादव ने बुधवार को करमेढ़ी के बीट गार्ड मनोज शर्मा और गोकुल पुर के बीट गार्ड राहुल दांगी को निलंबित कर दिया है। डीएफओ दोपहर एक बजे वन परिक्षेत्र शमशाबाद का निरीक्षण करने पहुंचे । इस दौरान करमेढ़ी एवं गोकलपुर बीट में अवैध वृक्ष कटाई की घटनाएं भी पाई गईं। इनको लेकर दोनों पर निलंबन गाज गिरी है। डीएफओ हेमेंद्र यादव ने साफ निर्देश दिए हैं कि वन संरक्षण, परिसंपत्तियों की सुरक्षा तथा विभागीय अनुशासन के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में संबंधित परिक्षेत्रों में निगरानी को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा अवैध गतिविधियों एवं लापरवाही पर शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जिले के जंगलों में अलग-अलग बीट पर सागौन के पेड़ों की कटाई के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। माफिया भी बेखौफ होकर जंगल से लकड़ियां काट रहा है। खासकर रात के अंधेरे में।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *