करवर में 13 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:पूर्व विधायक प्रभुलाल करसोल्या की स्मृति में आयोजन

बूंदी के करवर में पूर्व विधायक स्वर्गीय प्रभुलाल करसोल्या की स्मृति में 13 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। नैनवां पंचायत समिति के उपप्रधान मोहन लाल नागर इस अवसर पर मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता करवर के बस स्टैंड के समीप स्थित खेल मैदान में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य स्वर्गीय पूर्व विधायक प्रभुलाल करसोल्या की याद को बनाए रखना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करवर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. जितेंद्र ने की। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखन मीणा, भाजपा नेता सोनू साहू (जाडला), जिला उपाध्यक्ष चौथमल सैनी, नायब तहसीलदार कैलाश मीणा, डॉ. कमलकांत बैरवा, डॉ. गौरव मीणा, डॉ. विष्णु नागर और कनिष्ठ अभियंता लखपत मीणा शामिल थे। आयोजन समिति के सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सामुदायिक अस्पताल क्लब करवर और टाइगर क्लब करवर के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 1 लाख 1 हजार रुपए और द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। इसमें बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक और जयपुर सहित दर्जनों टीमें भाग लेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *