करावाड़ा नदी पुल के पास हुई लूट का खुलासा:चौरासी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, मोबाइल-नकदी बरामद

डूंगरपुर जिले में ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत चौरासी थाना पुलिस ने लूट के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने करावाड़ा नदी के पुल के पास हुई मोबाइल और नकदी लूट के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और 500 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। चौरासी थाने के सीआई भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि गोरदा निवासी विजयपाल ने 2 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 1 फरवरी 2026 की रात करीब 7:30 बजे, जब वह अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी को टिफिन देकर लौट रहा था, तब करावाड़ा नदी के पुल पर दो अज्ञात युवकों ने उसे रोका। आरोपियों ने विजयपाल को लात मारकर गिरा दिया और घसीटकर नदी की ओर ले गए। वहां उन्होंने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनका वन प्लस मोबाइल फोन और कवर में रखे 500 रुपए छीनकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने गहन छानबीन शुरू की और संदिग्धों पर नजर रखी। जांच के दौरान पुलिस ने पाडला माना रोत निवासी राहुल रोत (19) और राजेश रोत (20 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *