करौली में आरोग्य व रक्तदान शिविर आयोजित:विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं, 100 यूनिट रक्त संग्रह; निशुल्क जांच-दवाइयां मिलीं

करौली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस और राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को मुख्यमंत्री आरोग्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सामान्य चिकित्सालय करौली परिसर में हुआ। विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकेश मीणा ने बताया- आरोग्य शिविर में कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें डॉ. लखनलाल मीणा (एमडी मेडिसिन), डॉ. मनीष शर्मा (ईएनटी), डॉ. रीना मीणा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. संतोष गुप्ता और डॉ. बलराम मीणा शामिल थे। शिविर में मरीजों की जांच की गई, लैब जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर के माध्यम से आमजन को राज्य सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं से भी अवगत कराया गया। डॉ. भुवनेश गुप्ता ने अस्पताल में उपलब्ध केशलैस उपचार व्यवस्था और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने चिकित्सालय को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। रक्तदान शिविर के तहत करौली जिले में स्थापित चार केंद्रों पर कुल 100 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामान्य चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किए। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रमेशचंद मीणा, डॉ. गोविंद गुप्ता, डॉ. गणेश मीणा, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कैलाश शर्मा, रविन्द्र सिंह जादौन, उत्तम सिंह जादौन, पुष्पेंद्र बंसल, आशुतोष तिवारी, योगेश शर्मा, सुरेश शुक्ला, आरएसएस से केसर सिंह नरूका, धौलपुर-करौली लोकसभा प्रत्याशी इंदु जाटव, सभापति प्रतिनिधि जीतू गुप्ता, पूर्व सभापति प्रतिनिधि सुशील शर्मा, जितेंद्र सिंह पिचानौत, समाजसेवी बबलू शुक्ला और नर्सिंग अधीक्षक जय सिंह मीणा सहित मेडिकल स्टाफ तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *