रतनगढ़ सनातन सेवा न्यास की नगर कार्यकारिणी का विस्तार:नए महासचिव, सचिव सहित कई पदाधिकारी मनोनीत

चूरू के रतनगढ़ में रतनगढ़ सनातन सेवा न्यास की नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। यह विस्तार न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवओम मिश्रा के निर्देश पर किया गया। जिलाध्यक्ष दिनेश लाहोटी और नगर अध्यक्ष रमेश मोयल की अनुशंसा पर प्रदेश प्रभारी विनोद प्रजापत ने विभिन्न पदों पर नियुक्तियां कीं। इनमें बादल महर्षि को नगर महासचिव, सुभाषचंद्र स्वामी को नगर सचिव, विनोद चैमाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तथा बंशीधर स्वामी और कमल सोनी को संगठन मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाहोटी, उपाध्यक्ष शंभुदयाल लाटा, गोविंद खठौड़, उमाशंकर शर्मा, अभिषेक मारोठिया, कुलदीप सिंवाल, भरत कोका, प्रवीण व्यास और आकाश मारोठिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। नवगठित कार्यकारिणी का इस अवसर पर स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *