करौली में गौतम बुद्ध नगर में अतिक्रमण पर कार्रवाई:कॉलोनीवासियों के विरोध के बाद मुख्य मार्ग से कब्जे हटाने के निर्देश

करौली के गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में मुख्य मार्ग और सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण के मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू की है। लंबे समय से जारी इस अतिक्रमण के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। जानकारी के अनुसार, खसरा नंबर 8314 में कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ते पर पत्थर लगाकर और एक अन्य रास्ते पर पानी की टंकी रखकर कब्जा कर लिया था। इससे मुख्य मार्ग संकरा हो गया था, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में दिक्कतें आ रही थीं। SDM को लोगों ने सौंपा था ज्ञापन
अतिक्रमण से परेशान कॉलोनीवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। ज्ञापन में बताया गया था कि मुख्य मार्ग पर कब्जे से न केवल दैनिक आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीना के निर्देश पर नगर परिषद के जेईएन दिनेश चांदना और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और अतिक्रमण करने वालों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कर्मचारी और बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नियमों के विरुद्ध है और भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई पर कॉलोनीवासियों ने संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने मांग की है कि अतिक्रमण को जल्द से जल्द पूरी तरह हटाकर सार्वजनिक रास्तों को आमजन के लिए सुचारू किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *