प्रतापगढ़ पुलिस ने गुलाब देकर दी यातायात नियमों की सीख:गांधी चौराहे पर सड़क सुरक्षा अभियान, उल्लंघन पर सख्ती

प्रतापगढ़ शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत गांधी चौराहे पर पुलिस ने वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य भी मौजूद रहे। अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ने जोर देकर कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर विषय है। जागरूकता के साथ-साथ पुलिस ने मौके पर सख्ती भी बरती। जिला पुलिस अधीक्षक ने वाहनों पर अवैध रूप से लगे पुलिस, प्रेस और अन्य स्टिकर तुरंत हटवाए। उन्होंने वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट और निर्धारित मानकों के अनुसार रखने के भी निर्देश दिए। लोडिंग वाहनों पर नियंत्रण और नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। नीमच नाका चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह और जीरो माइल चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा ने भी अलग-अलग समय पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का संदेश दिया। इन सभी जागरूकता कार्यक्रमों में यातायात थाना अधिकारी ईश्वरलाल मीणा सहित यातायात विभाग के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *