करौली में स्मैक तस्कर गिरफ्तार:5 क्षेत्रों में करता था सप्लाई, NDPS एक्ट में था वांछित

करौली पुलिस ने ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मासलपुर थाना क्षेत्र के बड़ापुरा का रहने वाले विकास मीणा (20) पुत्र करण सिंह उर्फ रामकरण को मासलपुर मोड़ से दबोचा गया। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में चल रहे इस अभियान की जानकारी देते हुए लांगरा थाना अधिकारी वासुदेव बसवाल ने बताया कि आरोपी मासलपुर थाने में NDPS एक्ट के तहत वांछित था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए स्मैक तस्करों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इस आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह करौली, मासलपुर, कुड़गांव, हिंडौन और श्रीमहावीरजी क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी से स्मैक की खरीद-बिक्री के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *