बाड़मेर जिले की ग्रामीण पुलिस और डीएसटी टीम ने क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते एक सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फ्लैट से 2 लेपटॉप, 9 मोबाइल व लाखों रुपए का हिसाब किताब जब्त किया है। सटोरियों ने पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में सट्टा लगाया था। पुलिस के अनुसार- सूचना मिली थी कि उतरलाई रोड स्थित महादेव विला रेजिडेंसी के फ्लेट नंबर 85 में दबिश देकर फ्लेट के पीछे अंधेरे में 3 युवक चारपाइर्द पर लेपटॉप व मोबाइल फोन लेकर बैठे हुए थे। पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सटा लगाते हुए दिखे। जिसमें 2 युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। एक सटोरिए को मौके से गिरफ्तार किया गया। सटे में उपयोग में ली जाने वाली 2 लेपटॉप, 9 मोबाइल व करीब 11 लाख रुपए का हिसाब किताब जब्त किया गया। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- बाड़मेर ग्रामीण थाना पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं गिरफ्तार सटोरिए किशनलाल पुत्र मेघाराम निवासी मौखाबा, गुड़ामालानी से विस्तृत पूछताछ करने के साथ जांच की जा रही है। कार्रवाई में बाड़मेर ग्रामीण थाने के थानाधिकारी विक्रमसिंह, हेड कॉन्स्टेबल आनंद सिंह, कॉन्स्टेबल बाबूराम, भंवराराम, उगमसिंह, मूलाराम, जसवंत चौधरी, रेखाराम वहीं डीएसटी प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल प्रेमाराम, कॉन्स्टेबल मालाराम, नींबसिंह, रमेश, हनुमानराम, कमांडो संदीप, कॉन्स्टेबल ड्राइवर स्वरूपसिंह शामिल रहे।


