करौली में 5 दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर:सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ समापन, मिला पायनियरिंग-प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण

करौली में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय की ओर से आयोजित 5 दिवसीय आवासीय अनुसूचित जाति-जनजाति शिविर का मंगलवार को समापन हुया।
शिविर का समापन सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ किया गया। यह शिविर जिला स्काउट-गाइड भवन में राज्य मुख्यालय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित हुआ। सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बालक-बालिकाओं को स्काउटिंग से जोड़कर उनकी शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं चारित्रिक क्षमताओं का विकास करना है।
गुप्ता ने यह भी बताया कि इन शिविरों के माध्यम से प्रतिभागियों को सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जल व ऊर्जा संरक्षण, नशा मुक्ति और स्वच्छता जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाता है। शिविर का संचालन लीडर ट्रेनर स्काउट रामावतार शर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर प्रकाशचंद्र सुमन, सुरेशचंद शर्मा और हिमालय बुडवेज ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पायनियरिंग गैजेट निर्माण, प्राथमिक सहायता, ध्वज एवं ध्वज शिष्टाचार, दिशा-ज्ञान, अनुमान लगाना और सिग्नलिंग जैसी गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इसके साथ ही, पर्यावरण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, नशा मुक्ति और स्वच्छता के लाभ-हानि पर भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। सीओ स्काउट के अनुसार, शिविर में विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड्स ने सहभागिता की। इनमें स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल टोडाभीम (20), स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल करौली (36), महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय करौली (10), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुड़गांव (20), गज्जूपुरा (06), भावली (08), महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय श्री महावीरजी (09), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गावड़ी (09) और पालनपुर (16) के प्रतिभागी शामिल थे। शिविर के अंतिम दिवस पर एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाएँ और निर्गुण भजनों का गायन हुआ। शिविर संचालक रामावतार शर्मा, प्रकाशचंद्र सुमन, सुरेशचंद शर्मा, किशनदास (स्काउट मास्टर), राजेश कुमार गुर्जर और दिनेशचंद्र गुप्ता ने भजन प्रस्तुत किए। अंत में, प्रांत संचालक द्वारा ध्वज अवतरण कर शिविर की औपचारिक समाप्ति की घोषणा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *