कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत पहुंचे प्रतापगढ़:गर्मजोशी के साथ किया स्वागत, राजसोनी परिवार ने भेंट की गणेश जी की प्रतिमा

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने प्रतापगढ़ का दौरा किया। जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गहलोत थेवा कलाकार विजय राजसोनी के आवास पर निजी मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके आगमन पर पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर, राजसोनी परिवार की ओर से गहलोत को थेवा कला की एक सुंदर गणेश प्रतिमा भेंट की गई। गहलोत ने इस उपहार की सराहना की और थेवा कला की प्रशंसा की। सुरक्षा के लिहाज से, बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी, साथ ही उदयपुर से एंटी सबोटाज टीम भी पहुंची थी। जोनल प्रभारी डॉक्टर विक्रम सिंह के निर्देशन में सुरक्षा जांच की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *