मोहन सरकार आज भोपाल एवं इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के संचालन व रखरखाव के लिए बजट में वृद्धि को मंजूरी देगी ताकि इसके काम में तेजी लाई जा सके। इसके साथ ही आज होने वाली कैबिनेट बैठक में वित्त विभाग के प्रस्ताव पर प्रदेश के कर्मचारियों के पदों से संबंधित नियम, दिशा निर्देश जारी करने, स्थायी और अस्थायी पदों का अंतर समाप्त करने के बारे में फैसला किया जाएगा। वन विभाग के प्रस्ताव पर वन विज्ञान केंद्र की स्थापना संबंधी नई योजना को भी आज मंजूरी मिलेगी। दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद आज होने वाली मोहन यादव सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्तावों को चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना के सूचकांक एवं मानदंड निर्धारण पर चर्चा और लोक सेवा आयोग के रिक्त पदों पर नियुक्ति के मामले में भी विचार किया जाएगा। साथ ही कई अन्य संविदा पदों पर नियुक्ति भी मंजूर होगी। कैबिनेट में इन मुद्दों पर चर्चा के बाद मिलेगी मंजूरी


