रामगढ़ | झारखंड कैंटोनमेंट कर्मचारी संघ रामगढ़ कैंट की बैठक हुई। रविवार को कैंट क्वार्टर परिसर के पानी टंकी ग्राउंड में संघ के महामंत्री अनमोल सिंह की अध्यक्षीय बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इसमें, संघ ने बोर्ड से अनुकंपा के आधार पर लंबित नौकरियां अभिलंब देने, अनुबंध कार्यों में कर्मचारियों के आश्रितों को प्राथमिकता देने, लंबित वर्दी अलाउंस अविलंब भुगतान करने, बोर्ड ऑफिस स्तर पर लंबित बकाया पेंशन राशि और रिटायरमेंट के बाद शेष राशि को जल्द निर्गत करने की मांग की। कर्मचारी ग्रुप मेडिक्लेम के लिए कर्मियों से अपना नाम कार्यालय में देने की बात कही गई। वहीं, झारखंड कैंटोनमेंट कर्मचारी संघ को कर्मचारियों के कार्य करने के लिए ऑफिस अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की गई। मौके पर कर्मचारी संघ शिवराज नायक, राजू राम, छोटेलाल राम, अशोक राम, विजय राम, जगन नायक, दामिनी देवी, नीतू देवी समेत अनेक कर्मचारी मौजूद थे।


