एसटी का दर्जा देने की मांग के लिए 20 को रेल रोको आंदोलन

भास्कर न्यूज| रामगढ़ आदिवासी कुड़मी समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को पटेल छात्रावास के सभागार में जिलाध्यक्ष संतोष बंसीयार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कुड़मी जनजाति को एसटी का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर 20 सितंबर को रेल टेका आंदोलन शुरू होगा। इस दरम्यान झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एक सौ स्टेशनों पर रेलवे का परिचालन ठप कराया जायेगा। इसके तहत रामगढ़ जिला में सभी रेलवे स्टेशनों में भी रेल टेका जायेगा। यह निर्णय पटेल छात्रावास में आयोजित आदिवासी कुड़मी समाज की जिला स्तरीय बैठक में लिया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए कुडमी समाज के लोगों ने कहा कि कुड़मी को एसटी का दर्जा दिलाने के लिए सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन किया। लेकिन अबतक हमारी मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। ऐसे में 20 सितंबर को एक बड़ा आंदोलन शुरू होगा। ऐसा आंदोलन जिससे दिल्ली व राज्य में बैठे बड़े नेताओं को भी पता चलेगा कि झारखंड, बंगाल व ओडिशा के कुड़मी आखिर क्या चाहते हैं। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गयी, साथ ही आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्राम स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *