कलमेशरा में सरपंच पद के लिए 85.3 फीसदी मतदान:नर्मदापुरम में 2 जनवरी को मतगणना; अविश्वास प्रस्ताव से हटाया था सरपंच

नर्मदापुरम में सोहागपुर तहसील की ग्राम पंचायत कलमेशरा में सोमवार को सरपंच पद के लिए मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से पंचायत के तीन केन्द्रों पर मतदान किया गया। दोपहर 3 बजे तक में 85.3 प्रतिशत यानी 1263 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। यह मतदान शांतिपूर्ण हुआ, किसी भी प्रकार की विवादित स्थिति नहीं बनी। अब 2 जनवरी को मतगणना होगी। कलमेशरा पंचायत में सरपंच के खिलाफ पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। जिससे उसे हटाया गया। दोबारा चुनाव के लिए दो प्रत्याशी सुपियार सिंह और पूजाबाई है। रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार राम किशोर झरबड़े ने बताया सरपंच पद के लिए 2 प्रत्याशी है। 3 केंद्रों में कुल 1481 मतदाता हैं, जिसमें 1263 मतदाताओं ने वोट दिया हैं। ईवीएम मशीनों को सील कर स्ट्रॉन्ग रूम में रखवाया है। 2 जनवरी को मतगणना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *