बृजपुर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव:रानीदेवी, मुन्नी और गुड्डी अहिरवार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

पन्ना जनपद की ग्राम पंचायत बृजपुर में सरपंच पद के लिए 29 दिसंबर कोवोटिंग हुई। यह उपचुनाव पूर्व सरपंच सियारानी अहिरवार के निधन से रिक्त हुई सीट पर कराया गया। बृजपुर ग्राम पंचायत में सरपंच पद अनुसूचित जाति वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। 2022 में सियारानी अहिरवार इस पद पर निर्वाचित हुई थीं, लेकिन इसी वर्ष एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद प्रदेश शासन के निर्देशानुसार उपचुनाव कराया गया। तीन महिला प्रत्याशी मैदान में इस उपचुनाव में तीन महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। इनमें रानी देवी अहिरवार (पति भोला अहिरवार), मुन्नी अहिरवार (पति नंदी लाल अहिरवार) और स्वर्गीय पूर्व सरपंच की बहू गुड्डी अहिरवार शामिल रहीं। मॉकड्रिल के बाद 7 बजे से मतदान शुरू हुआ नायब तहसीलदार शशिकांत दुबे ने बताया कि उपचुनाव के लिए ग्राम पंचायत बृजपुर में कुल पांच मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह 6 बजे मॉकड्रिल के बाद 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के अनुसार, क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। मतदान प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *