कलर्ड बालों की चमक बनाए रखने के लिए ऐसे करें जरूरी देखभाल

लुधियाना। आजकल हेयर कलर फैशन स्टेटमेंट बन चुका है, लेकिन इसे मेंटेन करना एक चुनौती हो सकता है। कलर्ड बालों की खूबसूरती और सेहत बनाए रखने के लिए सही देखभाल बेहद ज़रूरी है। गलत प्रोडक्ट्स और लापरवाही से बाल जल्दी रुखे और बेजान हो सकते हैं। हेयर एक्सपर्ट की तरफ से कुछ ज़रूरी टिप्स दिए गए हैं जो आपके कलर्ड बालों को हेल्दी और चमकदार बनाए रखेंगे। अगर इन टिप्स को फॉलो किया जाए तो बालों का कलर लंबे समय तक बना रहेगा और वे स्वस्थ व चमकदार दिखेंगे। {सही शैंपू और कंडीशनर चुनें : कलर्ड बालों के लिए सल्फेट-फ्री शैंपू और डीप कंडीशनर का इस्तेमाल करें। सल्फेट युक्त शैंपू बालों का नैचुरल ऑयल निकाल देते हैं, जिससे बाल जल्दी ड्राई हो जाते हैं और रंग जल्दी फीका पड़ने लगता है।हफ्ते में 2-3 बार ही बाल धोएं और ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। गरम पानी बालों की नमी छीनकर उन्हें रूखा बना सकता है। {गहरी कंडीशनिंग करें : हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट या हेयर मास्क ज़रूर लगाएं। नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या आर्गन ऑयल से मसाज करने से बालों की नमी बनी रहती है और कलर की शाइन बरकरार रहती है। बालों की देखभाल सिर्फ बाहरी प्रोडक्ट्स से नहीं होती, बल्कि सही खानपान भी बहुत ज़रूरी है। विटामिन ई, बायोटिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त भोजन बालों को अंदर से मजबूत बनाता है। हीट स्टाइलिंग टूल्स जैसे स्ट्रेटनर, कर्लर और हेयर ड्रायर का अधिक इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर इस्तेमाल करना ज़रूरी हो, तो पहले हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे लगाएं। धूप में निकलने से पहले बालों को ढकें या यूवी प्रोटेक्टेंट हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें। सूरज की तेज़ किरणें बालों के रंग को फीका कर सकती हैं और उन्हें रूखा बना सकती हैं। स्विमिंग पूल के क्लोरीन से बालों का रंग फीका पड़ सकता है। स्विमिंग से पहले बालों में कंडीशनर लगाकर कैप पहनें या बालों को ताजे पानी से गीला कर लें ताकि वे क्लोरीन को कम सोखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *