लुधियाना| भट्टियां इलाके में 17 वर्षीय किशोरी अंजलि ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। शाम को उसकी बहन ट्यूशन से लौटी तो शव लटका देखा और शोर मचाया। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस के अनुसार, मृतका का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। माता-पिता गांव गए हुए थे। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


