लुधियाना| पंजाब कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (पीसीटीई) के बिजनेस मैनेजमेंट विभाग ने विपणन 2.0 का आयोजन किया, जिसमें स्टूडेंट्स, फैकल्टी और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया। द स्टॉक मास्टर और आईकेयर 24 के सहयोग से हुए इस इवेंट में मार्केटिंग ब्लैक मिरर, ब्लैब इट, कॉरपोरेट क्वेस्ट, अकाउंटिंग रिले, पैक इट एंड ब्रांड इट जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं हुईं। मार्केटिंग ब्लैक मिरर में बीबीए 2सी के कुंवर जैन और अपूर्व गोयल ने जीत हासिल की। ब्लैब इट में एमबीए 2024 1बी की चाहत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कॉरपोरेट क्वेस्ट में एमबीए 1सी के मुकुल और जसकरण विजयी रहे, जबकि कॉरपोरेट स्नेक एंड लैडर्स में बीकॉम 2ए की हरिका ने बाजी मारी। अकाउंटिंग रिले में एमबीए 1ए की टीम 7 (लक्ष्य शर्मा, प्रथम बंसल, मनकीरत सिंह) विजेता बनी। पैक इट एंड ब्रांड इट में बीकॉम 3बी के राजनमोल ने शानदार डिजाइनिंग की और पहला स्थान पाया। ब्रांड बिंगो में एमबीए 1बी की चाहत अंग्रिश ने अपनी मार्केटिंग नॉलेज से सबको पीछे छोड़ दिया। प्रतियोगिताओं के बीच खाने-पीने के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जहां विजेताओं को सम्मानित किया गया। विपणन 2.0 ने स्टूडेंट्स को बिजनेस स्किल्स दिखाने, टीम वर्क को मजबूत करने और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से सीखने का शानदार अवसर प्रदान किया।


