कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय श्री श्री शिव, राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा शुरू

भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ कैंप परिसर में सोमवार को श्री श्री शिव राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कैंप परिसर से निकलकर पंच मंदिर होते हुए कोनार नदी छठ घाट पर पहुंची। यहां काशी से आए मुख्य पुरोहित अश्विनी मिश्र एवं उनके सहयोगियों ने यजमान के रूप प्रधान आरक्षक अभिनीत कुमार एवं उनकी उनकी धर्मपत्नी जुली और आरक्षक कुलदीप एवं उनकी धर्मपत्नी सपना सहित कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराते हुए जलभरण कराया। इसके बाद कलश लेकर महिलाएं वापस प्राण प्रतिष्ठा स्थल पर पहुंची। श्रद्वालु गाजे-बाजे के साथ झुमते हुए जय श्री राम, बजरंगबली और हर हर महादेव की जयकारा लगाते हाथों में भगवा झंडा लिए सीआईएसएफ कैंप के मंदिर से पूजा-अर्चना कर बोकारो थर्मल में भ्रमण किए। सीआईएसएफ के निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रशुन ने कहा कि कैंप पहले से मंदिर है। लेकिन एक ही मंदिर में भगवान शिव एवं राम दरबार सहित अन्य देवी देवता को स्थापित किया जा रहा है। कहा, मंत्रोच्चारण एवं पूजा से क्षेत्रवासियों का कल्याण होता है। समय-समय पर ऐसे धार्मिक अनुष्ठान होनी चाहिए। कलश यात्रा में निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून, निरीक्षक अग्नि अंशु त्याल, अवर निरीक्षक राजीव कर्ण, सहायक अवर निरीक्षक एके तिवारी, एसके सिंह, सुभाष, आशा, सुभाष, प्रधान आरक्षक रविंदर कुमार, आरके मिश्रा, उप कमांडेंट अरुण प्रसाद ई. सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं युवक, युवतियां शामिल रहीं। वहीं कलश यात्रा में शामिल महिला, पुरुष एवं श्रद्धालुओं के बीच शर्बत वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *