भरतपुर| ग्राम पंचायत जाटोली के गांव कोलीपुरा में गुरुवार को भगवान राम, शिव परिवार, बजरंगबली और भगवान परशुराम की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। मंदिर निर्माण कार्य पिछले छह माह से चल रहा था, जो अब पूर्ण हो गया है। मंदिर तैयार होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। आयोजक पुरुषोत्तम लाल शर्मा ने बताया कि 7 फरवरी को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में श्याम शर्मा, राम शर्मा, जगदीश शर्मा, महेंद्र पाल शर्मा, रवि शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, महेशचंद शर्मा, गोपाल शर्मा, मनीष शर्मा, प्रशांत शर्मा, लोकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा सहित समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


