भरतपुर| महाराजा सूरजमल के जन्मदिवस पर 13 फरवरी को आयोजित होने वाले महाराजा सूरजमल केसरी कुश्ती दंगल की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दंगल का आयोजन नई मंडी सर्कुलर रोड स्थित महारानी किशोरी महिला कुश्ती स्टेडियम में किया जाएगा। गुरुवार को आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें पूर्व राजस्थान केसरी हरवीर गहनौली को आयोजन सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था और निर्णायकों के पैनल को लेकर भी चर्चा की गई। इस बार दंगल का आयोजन इंटरनेशनल मैट पर होगा। पहलवानों का वजन सुबह 10 बजे से लिया जाएगा। दंगल दोपहर 12 बजे शुरू होगा। बैठक में पीटीआई मानसिंह, टिंकू खान, सरीफ खान, कोच दीवान सिंह, कोच सुरेश धौरमुई, कोच पृथ्वी सिनसिनवार सहित कई अखाड़ों के पहलवान और पदाधिकारी मौजूद रहे।


