कलश यात्रा के साथ श्यामा माई मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-2डी स्थित श्यामा माई मंदिर प्रांगण में मैथिली कला मंच व काली पूजा ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह होली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भव्य कलश यात्रा के साथ महोत्सव शुरू हुआ। भागवत भास्कर कृष्ण चन्द्र शास्त्री महाराज के शिष्य गोविंद कृष्ण शास्त्री श्रीधाम वृन्दावन मथुरा से अपने सहयोगियों के साथ पधारें हैं। यज्ञाचार्य पंडित राहुल शर्मा ने मुख्य यजमान सुशीला मिश्र, कौशलेंद्र मिश्र, सतीश चंद्र मिश्र, कैलाश कुमार मिश्र, अरुण कुमार ठाकुर, प्रमिला देवी, किरण मिश्र सहित मैथिली कला मंच कालीपूजा ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र झा, महामंत्री सुनील मोहन ठाकुर गोविंद झा, गौरी शंकर झा, सुशील कुमार झा के अलावा श्रद्धालु उपस्थित रहे। जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। गोविंद कृष्ण शास्त्री प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक श्रद्धालुओं को संगीतमय भागवत कथा का रसपान कराएंगे। एक मार्च को होली महोत्सव के साथ अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। महामंत्री सुनील मोहन ठाकुर ने आमंत्रित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *