यज्ञ से सकारात्मक उर्जा का होता है संचार : आरती

भास्कर न्यूज | चंदनकियारी यज्ञ से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार, बारिश के साथ सनातन धर्म को मजबूती मिलती है। उक्त बातें वृंदावन धाम से पधारे आरती शाश्वत ने कुसुमकियारी में आयोजित सात दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ, प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद भागवत कथा में कही। उन्होंने कहा कि यज्ञ की आहुति से देवता प्रसन्न होते हैं। क्षेत्र में न केवल धर्म का प्रचार प्रसार होता है बल्कि जीवों में प्रेम, भाईचारा व सद्भावना का विकास होता है। उन्होंने भोलेनाथ द्वारा माता पार्वती को सुनाया गया अमर कथा पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व रविवार को जलयात्रा के साथ प्रारंभ महायज्ञ में दिलीप सिंह, बसंत सिंह, मिहिर सिंह आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *