बोकारो | डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 की प्राचार्या अनुराधा सिंह को वर्ष 2026 का रविन्द्र नाथ टैगोर राष्ट्रीय प्राचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रमाडा सरहुल नगर रांची में आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव कार्यक्रम में प्रदान की गई। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कुशल मार्गदर्शन और कार्यप्रणाली द्वारा शिक्षा के विकास में तकनीक का समावेश कर डिजिटल माध्यम से शिक्षा के विकास में योगदान दिया है।


