बोकारो | संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती समारोह का आयोजन संत गाडगे सेवा संस्थान के अध्यक्ष विकास रजक की अध्यक्षता में सेक्टर-4 और चास के इस्पात कॉलोनी में आयोजित हुई। बतौर अतिथि बीएसएल के पूर्व प्रबंधक बैजनाथ प्रसाद ने संत गाडगे बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को शिक्षित और संगठित होना आवश्यक है। जो आपसी भाईचारे के साथ रहने का सिख देता है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए शिक्षित और संगठित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संत गाडगे बाबा के जीवन और उनके आदर्शों के बारे में जानने का मौका दिया और हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।


