कलश यात्रा के साथ संतान गोपाल यज्ञ शुरू

खंडसरा| ग्राम खंडसरा में 5 फरवरी से संतान गोपाल यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा एवं कर्मनित्य के साथ हुआ। 15 फरवरी तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त एवं श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। गांव में यज्ञ के आयोजन से आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे तक यज्ञ एवं दोपहर 1 से 3 बजे तक प्रवचन आयोजित किया जा रहा है। प्रवचन के लिए विभिन्न तिथियों में अलग-अलग कथावाचकों को आमंत्रित किया गया है। 6 और 7 फरवरी को पंडित गजानंद अवस्थी (धमतरी), 8 फरवरी को पूज्य पुष्प मिश्रा (बालोद), 9 और 10 फरवरी को अशोक शास्त्री, 11 फरवरी को पीलाराम शर्मा (कपसदा, दुर्ग), 12 व 13 फरवरी को पुनः अशोक शास्त्री तथा 14 व 15 फरवरी को समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अनुष्ठान में बलौदा बाजार के पं. द्वारका प्रसाद शास्त्री प्रमुख आचार्य, धमतरी से पं. अशोक शास्त्री उपाचार्य के रूप में सहभागी हैं। आयोजन समिति द्वारा प्रतिदिन रात्रिकालीन मानस मंडली की प्रस्तुति भी रखी गई है, जिसे श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *