उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया सम्मानित

इंदौरी| छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल इंदौरी द्वारा अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिपं सभापति डॉ. वीरेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों- कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिपं सभापति डॉ. साहू ने छग राज्य विद्युत मंडल की 25 वर्षों की सेवा यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्युत मंडल ने राज्य के विकास, औद्योगिक प्रगति और ग्रामीण अंचलों तक बिजली पहुंचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। आज बिजली केवल सुविधा नहीं, बल्कि विकास की आधारशिला बन चुकी है। उन्होंने अधिकारियों- कर्मचारियों के कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। बताया कि विषम परिस्थितियों में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखना सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, बिजली कंपनी के स्टाफ और नगरवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *