कलारीपयट्टू में 15 स्टूडेंट ने जीते पदक

खरगोन | मालवा कलारीपयट्टू एसोसिएशन के तत्वावधान में आईपीएस एकेडमी, इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय कलारीपयट्टू चैंपियनशिप में प्रदेश के आठ जिलों से लगभग 500 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस प्रतियोगिता में आदित्य इंटरनेशनल स्कूल, खरगोन के 15 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 6 रजत तथा 3 कांस्य पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता कक्षा 6 की आराध्या रघुवंशी, कक्षा 6 के ब्रज महाजन, कक्षा 8 की परागी भावसार, कक्षा 6 की वंशिका वानखेड़े, कक्षा 6 के प्रांजल जायसवाल तथा कक्षा 7 के वैभव कुशवाह ने में स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह कक्षा 5 की वैभवी ठाकुर, कक्षा 6 की अनन्या तोमर, कक्षा 6 के भव्यांश गुप्ता, कक्षा 6 की खुशी सोलंकी, कक्षा 7 के केशव महाजन तथा कक्षा 7 की मोहिनी पंवार ने रजत पदक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 6 के पूर्वांश गुप्ता, कक्षा 6 के भाविन यादव एवं कक्षा 6 के प्रवेश मालवीय ने कांस्य पदक जीता। स्कूल के संचालक अशोक दीक्षित, प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह पुंडीर ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *