यात्रा निकालकर आदिवासी परंपरा की ली जाएगी सीख

बड़वानी | क्षेत्र के उच्च शिक्षित युवा अपने गांव में जाकर अपनी परंपराओं को समझ कर वहां पर किस तरह की आवश्यकता है। उसको समझने के लिए एक यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। यह यात्रा पाटी क्षेत्र के डोगरगांव से पिपरकुंड तक सात दिनों में 70 किमी की पैदल यात्रा करेगी। इसमें क्षेत्र से पढ़े हुए डॉक्टर, इंजीनियर, कृषि विज्ञान के वैज्ञानिक, वेटरनरी डॉक्टर, सोशल साइंटिस्ट, कानूनविद शामिल होंगे। आदिवासी क्षेत्रों में जाकर समझने का प्रयास करेंगे कि उनकी परंपराएं क्या है, जीवन शैली कैसी है, और इस आधार पर उनको किस तरह की नवाचार की आवश्यकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *