खरगोन | आरोग्य सेवा संकल्प सम्मेलन गुरुवार को भोपाल में हुआ। जनजातीय अंचलों में सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए 10 साल से अधिक समय तक सेवा देने पर डॉ. हितेश मुजाल्दे को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्मानित किया। डॉ. मुजाल्दे ने जांच, उपचार, जन-जागरूकता और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सीएम ने कहा सेवा जब संकल्प बन जाए, तो सामाजिक बदलाव संभव है। डॉक्टर आज भी रोग की रोकथाम और सामुदायिक जागरूकता के लिए सक्रिय है।


