हैहय क्षत्रिय कलाल संस्थान (सभा) कोटा की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन बसंत पंचमी को किया जाएगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन में दूल्हा-दुल्हन सात वचन के साथ आठवां वचन भी लेंगे। आठवें वचन के रूप में नवदंपती एक-एक पौधा लगाएंगे। उसे बड़ा करने तक की जिम्मेदारी निभाएंगे। सम्मेलन में कलाल समाज के निर्धन परिवार की बेटियों का विवाह करवाया जाएगा। अब तक 51 जोड़े हो चुके हैं। इसमें 25 से 30 हजार लोगों के आने की संभावना है। सामूहिक विवाह सम्मेलन कोटा के दशहरा मैदान में 23 जनवरी को आयोजित होगा। समाज की बेटी को सरकार देगी 21 हजार रुपए
संस्थान के अध्यक्ष विकास मेवाड़ा ने बताया- समाज की राजस्थान की बेटी के खाते में राज्य सरकार की ओर से 21 हजार की राशि दी जाएगी। सम्मेलन में इसके लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है। मेवाड़ा ने बताया- कलाल समाज में सम्मेलन की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसकी पूर्ति के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन का निर्णय लिया। निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मान के साथ सभी को टेबल कुर्सी पर भोजन कराया जाएगा। ऐसा माहौल देने का प्रयास किया जाएगा कि घर से शादी की जा रही हो। नवदंपतियों को भामाशाह देंगे उपहार
नवदंपतियों को भामाशाह की ओर से उपहार दिए जाएंगे। जयपुर से स्पेशल डांसिंग ग्रुप आएगा। इसमें ऐतिहासिक तरीके से वरमाला का आयोजन किया जाएगा। विशाल पांडाल बनाया जा रहा है। प्रत्येक जोड़ों को करीब 60 से 70 हजार के उपहार दिए जाएंगे।


