सिरोही के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत विज्ञान मेला और विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान और गणित विषयों में अपनी नवाचार क्षमता, तार्किक सोच और रचनात्मकता का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य हीरा खत्री और पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि विज्ञान मेले में बालिकाओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित वैज्ञानिक मॉडल, चार्ट और नवाचारी प्रयोगों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी को शिक्षकों और अन्य छात्राओं ने सराहा। विज्ञान एवं गणित विषय के मॉडलों का मूल्यांकन विज्ञान प्राध्यापक भगवत सिंह देवड़ा, वरिष्ठ अध्यापक दिनेश कुमार सुथार और वरिष्ठ अध्यापिका ममता कोठारी ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को जल्द ही स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और उपयोगी शैक्षणिक सामग्री पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करना था उद्देश्य
इसी कड़ी में आयोजित विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और शिक्षक उपयोगी सामग्री से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करना था। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य सुमन कुमारी, वर्षा त्रिवेदी, अनीता चौहान, देवीलाल, महेंद्र कुमार प्रजापत, लता किरण बंसल, तृप्ति डाबी, पारस कुमार राजपुरोहित, शर्मिला डाबी, कुसुम परमार, श्रद्धा सिंदल, रमेश कुमार मेघवाल, भारती सुथार, चंद्रकांता चौहान, सोनम राठौर, बृजेश कुमार पालीवाल, सुजानाराम, गणपत राज खत्री, शिवानी राठौर, कीर्ति सोलंकी, कामिनी रावल, अजय पाल सिंह, संतोष कुंवर, रति देवी और गीता देवी सहित विज्ञान एवं गणित विषय की सभी बालिकाओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।


