कलीसिया आध्यात्मिक जीवन में और मजबूत होगी : फादर समीर डुंगडुंग

रांची |पल्ली पुरोहित फादर समीर डुंगडुंग ने कहा कि पूरी दुनिया की कलीसिया के लिए नए संत पापा का चुनाव बहुत ही ऐतिहासिक और खुशी की बात है। जब भी नए पोप का चुनाव होता है पूरी कलीसिया के लोगों में खुशी छा जाती है। क्योंकि वे प्रभु येसु के प्रतिनिधि संत पेतरुस के स्थान पर कलीसिया की अगुवाई करने के लिए चुने जाते हैं। इस बार हमें संत पापा लियो 14वें के रूप में मिले हैं। हमें विश्वास है कि वे अपने काम को भली भांति पूरा करेंगे। उनकी अगुवाई में कलीसिया आध्यात्मिक जीवन में और मजबूत होगी। विश्व में शांति और प्रेम का संदेश फैलेगा। पोप लियो ने अपने संत पापा के रूप में पहले यूखरिस्त में ठीक ही कहा है ‘आई विल सिंग द न्यू सॉन्ग बिकॉज ही हैज डन मार्वलयस।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *