जाड़ा, गर्मी या हो बरसात- एक ड्रिंक जो हर मौसम में फिट और हिट है, वह है चाय। गर्म चाय की चुस्की लेना भला किसे पसंद नहीं आती। छोटी से लेकर बड़ी खुशियों की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। एक चाय की चुस्की किसी को भी तरोताजा कर सकती है। सुबह हो या शाम, खुशी हो या तनाव, छोटे से लेकर बड़े हर कोई चाय को बेहद पसंद करता है। भारत में चाय न केवल एक पेय है, बल्कि यह देश की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। हर साल 21 मई को राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। आज गर्म चाय के साथ युवा ठंडी फ्लेवर्ड चाय पीना पसंद कर रहे हैं। बात करें शहर के सुप्रसिद्ध चाय के फ्लेवर्स की तो मोरहाबादी का नाम सबसे पहले आता है। शहर में चाय एंड मी और फ्लेवर्ड टी सहित कई आउटलेट खुल चुके हैं, जहां चाय के विभिन्न जायके लेने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ती है। प्रतिदिन 400 कप चाय बेच लेते हैं विक्की कुमार ने 10 साल पहले 500 रुपए से चाय का स्टॉल शुरू किया, अब रोज 400 कप चाय बेच लेते हैं। सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक दुकान लगाते हैं। यहां 20 व 30 रुपए में एक कप चाय मिलती है। 40 लीटर दूध की चाय रोज बनती है। चाय के स्वाद के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। 20 हजार की जॉब छोड़ बेच रहे चाय वेंडर मार्केट के बाहर पुतुल व मनीष संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक चाय स्टॉल लगाते हैं। पुतुल ने बताया कि हमारे कपल कॉर्नर में मिट्टी के कुल्हड़ में चाय 15 से 30 रुपए कप मिलती है। रोजाना 200 कप चाय बिक जाती हैं। 20 हजार की जॉब छोड़ इसे शुरू किया। मोरहाबादी में निक्की पांडेय चाय का स्टॉल लगाती हैं। वे पिछले 30 साल से चाय बेच रही हैं। इनकी चाय पीने दूर से लोग आते हैं। यहां मिट्टी के कुल्हड़ में 20, 25, 30 रुपए कप चाय मिलती है। तंदूरी चाय की ज्यादा मांग है, इसमें कोयले के चूल्हे में मिट्टी कुल्हड़ को जलाकर चाय बनाते हैं। डेली 200 कप चाय बिकती है। कैसे बनाएं: टीपॉट में एक चम्मच चायपत्ती (अच्छी क्वालिटी की) डालें और उसमें पानी डालकर अच्छे से उबालें। 3-4 मिनट तक छोड़ दें। चिया सीड्स को चाय बनाने के 15 मिनट पहले फूलने दे दें। सर्विंग ग्लास में एक स्लाइस कीवी डालें। थोड़ा मिंट डालें। और एक चम्मच पावडर चीनी व चिया सीड्स भी डालें। सारी चीजों को अच्छे से चलाएं। फिर बर्फ ग्लास में डालें और क्लब सोडा मिलाएं। ठंडा हो जाए तो उसमें सारे कीवी टुकड़े और मिंट डालें। अच्छे से चलाकर कीवी के टुकड़े व मिंट से गार्निश करें। सामग्री : पानी- 1 कप, ब्लैक या ग्रीन टी-1 चम्मच, कीवी कटा-एक, नींबू-एक, चिया सिड्स-1 छोटा चम्मच, पुदीने की पत्तियां, शुगर पाउडर, क्लब सोडा (ऐच्छिक)।


