गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन का 22 को पीएम करेंगे उद्घाटन:देश के 103 अमृत भारत स्टेशनों में झारखंड के भी 3

झारखंड के खूंटी जिला के गोविंदपुर स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत डेवलप किया गया है। 22 मई को गोविंदपुर रेलवे स्टेशन सहित झारखंड के तीन व देशभर के 103 अमृत भारत स्टेशनों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन करेंगे। समारोह सुबह 9.30 बजे से होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खूंटी सांसद, स्थानीय विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि बतौर अतिथि शामिल होंगे। रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने गोविंदपुर स्टेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। गोविंदपुर के साथ ही झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल और देवघर जिले के शंकरपुर स्टेशन का भी बुधवार को उद्घाटन होगा। पुनर्विकास का काम रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन में बेहतर यात्री सुविधाएं प्रदान करने के लिए गोविंदपुर स्टेशन का पुनर्विकास रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। यहां पर नई स्टेशन बिल्डिंग, विस्तृत व सुविधाजनक प्रतीक्षालय, नए टिकट काउंटर, उच्चस्तरीय प्लेटफार्म, प्लेटफार्म शेड, फुट ओवरब्रिज, रैंप और लिफ्ट, उन्नत प्रकाश व्यवस्था, दी गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *