कलेक्टर की फटकार के बाद खराब हैंडपंप सुधारा

भास्कर न्यूज। महासमुंद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत तुमाडबरी में खराब हैंडपंप को सुधार दिया गया है। अब फिर से साफ पानी मिलना शुरु हो गया है। इससे गांव के पास मैदान में रह रहे 50 परिवार को पीने का पानी मिल सकेगा। गांव में तुमाडबरी में वार्ड 4 के 50 सांवरा परिवार पिछले 20 वर्षों से बनाकर निवासरत है। मैदान में स्थित हैंडपंप बिगड़ा गया था। जिसके कारण लोगों को 15 दिन से बांध का पानी कपड़े में छानने के बाद उबालकर पीना पड़ रहा है। इससे बीमारी की आशंका बनी हुई थी। इसकी खबर भास्कर में प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर विनय लंगेह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास ली। साथ ही फटकार भी लगाई। जिसके बाद सुबह 7 8 बजे संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने गांव पहुंचकर खराब पड़े हैंडपंप को सुधारा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *