भास्कर न्यूज| महासमुंद जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर सख्त निगरानी और राइस मिलों के भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। गुरुवार को राइस मिल झलप में भौतिक सत्यापन निरीक्षण में 9562 क्विंटल धान और ग्राम चिराकूटा में 250 बोरी धान जब्त किया गया। महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अक्षा गुप्ता के नेतृत्व में श्याम राइस मिल झलप में भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान राजस्व, खाद्य, मंडी के संयुक्त टीम द्वारा धान स्टॉक गणना किया गया। जिसमें स्टॉक शॉर्टेज पाया गया। कस्टम मिलिंग धान उपार्जन नियम 2016 एवं मंडी अधिनियम के तहत 9562 क्विंटल धान जब्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। इसी तरह विकासखण्ड सरायपाली में एसडीएम अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चिराकूटा में 250 बोरी धान जब्त किया गया। टीम द्वारा धान के अवैध परिवहन और भंडारण की सूचना पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। टीम ने धान को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया है।


