कलेक्टर ने किया एमजी हॉस्पिटल का निरीक्षण:अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से बातचीत कर पूछी कुशलक्षेम

भीलवाड़ा के नव नियुक्त जिला कलेक्टर जसमीत सिंह पदभार ग्रहण करने के बाद आज स्वास्थ्य सेवाओं को जांचने और मरीजों को आने वाली समस्याओं को लेकर सबसे बड़े अस्पताल महात्मा गांधी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान जिला कलेक्टर जसमीत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में हम आभा आईडी के रूप में काम करेंगे, यहां भर्ती होने वाले सभी मरीजों की जानकारी आभा आईडी में अपलोड की जा सकेगी जिससे मरीजों को एक ही जगह सभी जानकारियां मिल सकेंगी। उन्होंने महात्मा गांधी अस्पताल के आईसीयू , एनआईसीयू और जनरल वार्ड सहित ओपीडी ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। जिला अस्पताल में चल रहे निर्माण धीन भवनों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल अधीक्षक अरुण गौड़ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक और चिकित्सकों की टीम के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसमें निशुल्क दवा योजना, जांच योजना सहित जनरल वार्ड, आईसीयूवार्ड, एनआईसीयू और ओपीडी सहित ओपीडी में आने वाले केसों व ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं को देखा है। इस दौरान हमने मरीज से भी बातचीत की है अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर उनसे फीडबैक लिया है और इसको लेकर उन्होंने अच्छा फीडबैक दिया है। अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माणाधीन भावनाओं का भी अवलोकन किया गया है, उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यही है कि आम जनता को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मिले, इस पर फोकस किया जा रहा है और आने वाले समय में इससे भी ज्यादा आम जनता को चिकित्सा व्यवस्था मिलनी चाहिए, इसको लेकर सभी डॉक्टर्स को कहा गया है। मातृ एवं शिशु इकाई के एनआईसीयू वार्ड में निरीक्षण के दौरान उस बच्ची की कुशलक्षेम पूछी जो कुछ दिन पहले ही पालने में मिली थी, अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, जल्द बच्ची का स्वास्थ्य ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बच्ची की देखरेख के लिए बाल कल्याण समिति से भी बातचीत की है और मासूम का जल्दी विकास हो सके इसके लिए अस्पताल अधीक्षक और डॉक्टर्स की टीम को निर्देशित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *