कलेक्टर ने किया तीन पंचायतों का भ्रमण:राजस्व अभियान में कम प्रगति पर हुए नाराज; पटवारी से लिखवाया- 70 प्रतिशत प्रगति लायेंगे

कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत बमोरी के ग्राम पंचायत कुशेपुर, मगरोड़ा और फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। राजस्व अभियान में प्रगति न होने पर उन्होंने पटवारी से लिखित में लिया कि 70 प्रतिशत प्रगति लायेंगे। निरीक्षण के दौरान SDM शिवानी पांडे, डिप्‍टी कलेक्‍टर और प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी मंजूषा खत्री, CMHO राजकुमार ऋषिश्वर, CEO जनपद पंचायत बमोरी पुष्‍पेन्‍द्र व्‍यास सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्‍टर ने पंचायत भवन कुशेपुर में बनाये जा रहे आयुष्‍मान कार्ड, फार्मर रजिस्‍ट्री और नक्‍शा तरमीम की जानकारी ली। इस दौरान 70 प्लस के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की प्रगति कम पाये जाने पर नाराजगी व्‍यक्‍त की गयी। सीएमएचओ को लक्ष्‍य हासिल कराने के निर्देश दिये। साथ ही राजस्‍व महाभियान अंतर्गत नक्‍शे तरमीम, फार्मर रजिस्‍ट्री, किसान सम्‍मान निधि के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उपस्थित पटवारी से 70 प्रतिशत प्र‍गति लाने की लिखित में सहमति ली गयी। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर ने ग्रामीणों की समस्‍याएं सुनी। इस दौरान सर्पदंश के एक प्रकरण में सोमवार तक आवेदन के निराकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। भ्रमण के दौरान कलेक्‍टर डॉ सतेन्‍द्र सिंह ने ग्राम पंचायत मगरोड़ा और फतेहगढ़ में बनाए जा रहे आधार कार्ड व आयुष्‍मान कार्ड की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्‍होनें उपस्थित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कलेक्‍टर ने ग्रामीणों की समस्‍याएं सुनी और निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *