नर्मदापुरम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नए जिला अध्यक्ष की आखिरकार घोषणा हो गई। जिला अध्यक्ष की कमान प्रीति पवन शुक्ला को दी गई है। नर्मदापुरम जिले के इतिहास में पहली बार भाजपा ने जिला अध्यक्ष की कमान किसी महिला को सौंपी है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं प्रीति
भाजपा की नई जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला सिवनी मालवा की रहने वाली हैं। जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल के कार्यकाल में वे महामंत्री थी। वे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं। देर रात 8.45 बजे नए जिला अध्यक्ष का पत्र सोशल मीडिया पर सामने आया। 28 दिसम्बर को हुई थी रायशुमारी
बता दें जिला अध्यक्ष के लिए लंबे समय से खींचतान जारी थी। 28 दिसम्बर को रायशुमारी हुई थी। जिसमें करीब 42 दावेदारों के नाम सामने आए थे। वर्तमान अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल के अलावा संदेश पुरोहित, योगेंद्र राजपूत, प्रीति शुक्ला, राहुल सिंह सोलंकी, मृगेंद्र मंडलोई समेत कई दावेदार अध्यक्ष की दौड़ में थे। इतिहास में पहली महिला जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे ने बताया नर्मदापुरम जिले के इतिहास में पहली बार भाजपा जिला अध्यक्ष महिला को बनाया गया है। अब तक पुरुष ही जिला अध्यक्ष बनते आ रहे है। प्रीति शुक्ला दो बार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी है।


