कोटा| कलेक्टर पीयूष समारिया ने रविवार को एमबीएस अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान नए इमरजेंसी ओटी एवं इमरजेंसी वार्ड शुरू करने के निर्देश दिए। रेडियोलॉजी विभाग का भी अवलोकन किया। दवा काउंटर, ओपीडी काउंटर एवं रेडियोलॉजी विभाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एमबीएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा सहित चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।


