भीलवाड़ा | राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई ने देवनारायण आवासीय बालिका छात्रावास में खेल गतिविधियां की। बाल विवाह, बाल अधिकार, बालिका शिक्षा पर बालिकाओं को जागरूक किया। बालिकाओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई। जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी अनुराधा तोलंबिया, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के हेमंत सिंह सिसोदिया, सुपरवाइजर राधेश्याम गुर्जर, केस वर्कर सुमन साहू ने जानकारी दी। प्रधानाचार्य मानाराम गुर्जर ने विजेता रहीं बालिकाओं कविता मीणा, मोनिका बंजारा, रिंकू गुर्जर, निशा बंजारा, अंजू गुर्जर, तारा खटीक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


