बालाघाट जिले में 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह मुलना स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां कलेक्टर मृणाल मीणा ने ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के उपरांत, मुख्य अतिथि कलेक्टर मृणाल मीणा ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सीआरपीएफ, एसएफ, हॉकफोर्स, जिला पुलिस बल, पीजी कॉलेज कन्या महाविद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, एमएलबी स्कूल, सांदीपनी स्कूल के एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स के साथ-साथ शौर्य दल और पुलिस के विशेष सहयोगी दस्ते ने मार्च पास्ट किया। इनकी दी प्रस्तुति गणतंत्र दिवस के अवसर पर दादाबाड़ी, महारानी लक्ष्मीबाई, उत्कृष्ट विद्यालय, सांदीपनी स्कूल और शासकीय कन्या परिसर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों में नवंबर 2025 में मुठभेड़ में शहीद हुए हॉकफोर्स जवान आशीष शर्मा, ऑपरेशन सिंदूर और नारी शक्ति को प्रदर्शित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद, शासन की कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती झांकियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर मीणा और जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी सम्मान किया। गणतंत्र दिवस समारोह की अन्य तस्वीरें…


