हरदा| कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने गुरुवार को रहटगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में चिकित्सकों के फोन नंबर लिखने के निर्देश दिए। वहीं फुलड़ी हाई स्कूल के परीक्षा परिणामों की जानकारी ली। स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाने, हैंडपंप लगाने, स्कूल पहुंचने वाले मार्ग को पक्का बनाने के निर्देश दिए। वहीं रहटगांव के शासकीय एकीकृत काशीबाई पालीवाल कन्या हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास का निरीक्षण कर शिक्षकों को बेहतर रिजल्ट लाने, कोडिंग सीख रहे विद्यार्थियों से बात की। वहीं शासकीय जूनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में छात्राओं के आवास, भोजन निर्माण व्यवस्था देखी। धनगांव निवासी महेश गौर और उड़ा की किसान वंदना बांके के खेत में बनाए तालाब से मत्स्योत्पादन कर लाभ कमाने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार नागू, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण रवि कन्नौजिया, डीपीसी बलवंत पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।


